Home Breaking News परहेज़ के बावजूद सुबह क्यों बढ़ जाती है शुगर? जानिए इसे कंट्रोल...

परहेज़ के बावजूद सुबह क्यों बढ़ जाती है शुगर? जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Why Blood Sugar Rises in the Morning Despite Diet Control)परहेज़ और नियमित दवाइयों के बावजूद अगर सुबह उठते ही ब्लड शुगर बढ़ी हुई मिलती है, तो यह खबर डायबिटीज़ मरीजों के लिए बेहद अहम है। देशभर में लाखों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, जहां रात को हल्का भोजन लेने और मिठाई से पूरी तरह दूरी बनाने के बाद भी सुबह का शुगर लेवल नियंत्रण से बाहर नजर आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे एक प्रमुख कारण ‘डॉन फिनोमेना’ हो सकता है, जिसे अब मेडिकल जगत में गंभीरता से समझा जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

दिल्ली के जी.टी.बी. अस्पताल के विशेषज्ञों का कहना है कि डॉन फिनोमेना कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर की एक प्राकृतिक हार्मोनल प्रक्रिया है। आमतौर पर सुबह 4 से 8 बजे के बीच शरीर में कॉर्टिसोल, ग्लूकागन और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं। ये हार्मोन लिवर को अधिक ग्लूकोज़ छोड़ने का संकेत देते हैं, ताकि शरीर दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा जुटा सके। लेकिन डायबिटीज़ मरीजों में इंसुलिन की कार्यक्षमता कम होने के कारण यह अतिरिक्त ग्लूकोज़ खून में जमा हो जाता है, जिससे सुबह का शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: ‘अव्यवस्थित व्यवहार’ के आरोप में राजा वड़िंग समेत 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित

विशेषज्ञों का सुझाव है कि अगर रात की डाइट संतुलित होने और दवाइयां नियमित लेने के बावजूद सुबह शुगर हाई रहती है, तो रात 3–4 बजे और सुबह उठते ही ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। अगर रात में स्तर सामान्य हो और सुबह बढ़ जाए, तो यह डॉन फिनोमेना का संकेत हो सकता है।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

इसे नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर रात का खाना न छोड़ने, प्रोटीन युक्त संतुलित भोजन लेने, नियमित दिनचर्या अपनाने, हल्की शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि अगर सुबह की शुगर लगातार ज्यादा बनी रहती है, तो स्वयं इलाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: 🔥 हाईकोर्ट की अवमानना, खैर माफिया का तांडव ! खुलेआम रोपड़ के जंगलों में 2000 पेड़ काटे गए,सिस्टम बेबस 🔥

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के पुलों से बदलेगा सवां बेल्ट का नक्शा ! हरजोत बैंस–हरपाल चीमा ने किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें: विकास की रफ्तार तेज 🚀 खेड़ा-खुरालगढ़ रोड प्रोजेक्ट से बदलेगा पूरे इलाके का सफर– हरजोत बैंस

Translate »
error: Content is protected !!