Home Breaking News हिमाचल के स्कूलों में डिजिटल अनुशासन: 1 मार्च से मोबाइल पर पूरी...

हिमाचल के स्कूलों में डिजिटल अनुशासन: 1 मार्च से मोबाइल पर पूरी तरह रोक !

शिमला। राजवीर दीक्षित
(Mobile Phones Banned in Himachal Schools from March 1)हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 1 मार्च 2026 से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यह फैसला छात्रों का ध्यान पढ़ाई की ओर केंद्रित करने और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुखू ने यह अहम ऐलान बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (अंडर-19 गर्ल्स हैंडबॉल) के समापन समारोह के दौरान किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह निर्णय केवल औपचारिकता नहीं होगा, बल्कि इसे सख्ती से जमीन पर लागू किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘अव्यवस्थित व्यवहार’ के आरोप में राजा वड़िंग समेत 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित

सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार, यदि किसी छात्र के पास स्कूल परिसर में मोबाइल फोन पाया जाता है तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही मोबाइल फोन मौके पर ही जब्त कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं, संबंधित छात्र के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर अनिवार्य काउंसलिंग सत्र में शामिल किया जाएगा, ताकि बच्चों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सके।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

इस फैसले के पीछे का कारण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंच ब्रेक और स्कूल समय के दौरान मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से छात्रों का ध्यान पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास से भटक रहा है। सरकार चाहती है कि छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिले, जिससे वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकें। इसी क्रम में शिक्षा विभाग को एक SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के पुलों से बदलेगा सवां बेल्ट का नक्शा ! हरजोत बैंस–हरपाल चीमा ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान खेलों को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री ने नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली हिमाचल टीम के लिए 20 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। साथ ही, मोरसिंगी में छात्राओं के लिए एक नए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण का भी वादा किया, जिससे बेटियों की शिक्षा और खेल प्रतिभा को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: विकास की रफ्तार तेज 🚀 खेड़ा-खुरालगढ़ रोड प्रोजेक्ट से बदलेगा पूरे इलाके का सफर– हरजोत बैंस

Translate »
error: Content is protected !!