Home Breaking News डेराबस्सी कोर्ट का फैसला: AAP MLA के पति समेत 3 को 2...

डेराबस्सी कोर्ट का फैसला: AAP MLA के पति समेत 3 को 2 साल की सजा

डेराबस्सी | द टारगेट न्यूज

Dera Bassi court’s big verdict: AAP MLA Anmol Gagan Mann’s husband among three sentenced to 2 years each पंजाब के डेराबस्सी की अदालत ने चेक बाउंस से जुड़े एक बड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में अदालत ने तीन आरोपियों को दो-दो साल की सजा सुनाई है।

इस मामले में खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान के पति शाबास सिंह सोही, जतिंदर सिंह नॉनी और नछत्तर सिंह को दोषी करार दिया गया है। अदालत ने तीनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला राजपुरा क्षेत्र में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है। यहां प्लॉटों की खरीद-फरोख्त को लेकर एक बड़ा सौदा हुआ था। जब सौदा पूरा नहीं हो सका, तो आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के चेक दिए गए, लेकिन ये सभी चेक बाउंस हो गए।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने वर्ष 2018 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अब अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।

हालांकि, सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद तीनों दोषियों ने मौके पर ही जमानत ले ली। अब इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष इस फैसले से संतुष्ट नजर आ रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय से चल रहे इस मामले में आखिरकार उन्हें न्याय मिला है।

यह फैसला उन मामलों के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है, जहां बड़ी रकम के लेन-देन में चेक बाउंस जैसी घटनाएं सामने आती हैं।

Translate »
error: Content is protected !!