गैजेट डेस्क।
(“Apple’s Big Bang! Foldable iPhone May Launch Soon “) चुका टेक दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका होने जा रहा है। दिग्गज कंपनी Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर तेजी से काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हो है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसे जल्द ही बाजार में उतार सकती है।
खबरों के अनुसार, Foxconn ने इस फोल्डेबल iPhone का शुरुआती प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी यह पूरी तरह मास प्रोडक्शन के लिए तैयार नहीं है, लेकिन यह कदम लॉन्च की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है।
इस नए iPhone को ‘iPhone Ultra’ नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसे Apple की मौजूदा लाइनअप में सबसे प्रीमियम और एडवांस्ड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा।
कीमत की बात करें तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है, जो इसे अब तक का सबसे महंगा iPhone बना सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7.8 इंच की मेन फोल्डेबल डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें क्रीज-फ्री डिस्प्ले देने की तैयारी कर रही है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
इसके अलावा, इसमें नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाएगा। कैमरा सेटअप में कुल 4 कैमरे हो सकते हैं—दो फ्रंट और दो रियर। वहीं, नया iOS 27 खासतौर पर फोल्डेबल डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा, जिसमें मल्टीटास्किंग और स्प्लिट-स्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
हालांकि, Apple ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यह डिवाइस स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है।



















