Home Himachal संघणी बाजार में देर रात भड़की आग, कई दुकानें खाक; कोई हताहत...

संघणी बाजार में देर रात भड़की आग, कई दुकानें खाक; कोई हताहत नहीं

चंबा|राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सालूणी उपमंडल स्थित संघणी बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आने से 6-7 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग करीब आधी रात को लगी और देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। बाजार में अधिकतर दुकानें लकड़ी की बनी थीं और एक-दूसरे के बेहद करीब थीं। इसी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सालूणी दमकल विभाग की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने कई घंटों तक आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब रात 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को अपना सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला।

सालूणी के कार्यवाहक एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार 6-7 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है, जो नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेगी। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित दुकानदारों और परिवारों को तत्काल राहत देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आग से कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। प्रशासन से आर्थिक सहायता देकर उन्हें दोबारा कारोबार शुरू करने में मदद करने की अपील की गई है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
संघणी बाजार में देर रात भड़की आग, कई दुकानें खाक; कोई हताहत नहीं मोगा में AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ रैली के दौरान बड़ा हादसा: कॉफी मशीन फटने से एक कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप पंजाब खुशहाल रैली के लिए लुधियाना से बड़ी संख्या में मोगा रवाना हुए आप कार्यकर्ता गलत बुकिंग मैसेज के कारण दो बार कटे टिकट, ग्राहक ने जीता 1 लाख रुपये का मुआवजा हिमाचल की 91 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, देशभर में 324 दवाओं पर कार्रवाई न्यू चंडीगढ़ में डंपिंग ग्राउंड के बाहर कचरे में लगी आग, धुएं से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल ₹1500 महीना और 300 यूनिट मुफ्त बिजली! हिमाचल की सुखी परिवार योजना से लाखों को लाभ खरड़ में अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर ईडी की दबिश, 6 घंटे चली पूछताछ कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी मूल का युवक रंगदारी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार, कारोबारी को दी थी धमकी पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद पर भाजपा ने आप सरकार को घेरा, सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप