नई दिल्ली | राजवीर दीक्षित
(Massive Recruitment in Indian Bank, Salary Above ₹1 Lakh!) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। Indian Bank ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) सहित कुल 350 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के तहत आईटी, फाइनेंस, क्रेडिट, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियर और आर्किटेक्ट जैसे कई क्षेत्रों में भर्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। आईटी पदों के लिए बीई/बीटेक (CS/IT/ECE), MCA या NIELIT ‘B’ लेवल जरूरी है, जबकि फाइनेंस और क्रेडिट के लिए MBA (फाइनेंस), CA, ICWA या CFA जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं। सिक्योरिटी पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ सेना, पुलिस या अर्धसैनिक बलों में कम से कम 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
उम्र सीमा की बात करें तो स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए 23 से 33 वर्ष, स्केल II (मैनेजर) के लिए अधिकतम 33 से 35 वर्ष और स्केल III (सीनियर मैनेजर) के लिए अधिकतम 35 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
सैलरी इस भर्ती का सबसे बड़ा आकर्षण है। स्केल I के तहत करीब 85 हजार रुपये तक, स्केल II में 93 हजार रुपये तक और स्केल III में 1.05 लाख रुपये से अधिक मासिक वेतन दिया जाएगा।
जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। ऐसे में बिना देरी किए जल्द आवेदन करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।



















