Home Chandigarh पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है, छात्रों और अभिभावकों...

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है, छात्रों और अभिभावकों को मिलेगी राहत

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“The Punjab School Education Board has taken a big decision; students and parents will get relief”) Punjab School Education Board (PSEB) ने स्कूल शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। 2026-27 शैक्षणिक सत्र से पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबें सीधे बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस नई पहल का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सुविधा देना और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना है।

इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने एक विशेष ई-कॉमर्स पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया है। इसके जरिए अब किताबों की खरीद और वितरण पूरी तरह ऑनलाइन होगा। छात्र और उनके माता-पिता घर बैठे ही मोबाइल ऐप या पोर्टल के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुसार किताबें ऑर्डर कर सकेंगे। वहीं, स्कूलों को भी अपनी कक्षाओं और विषयों के अनुसार किताबों की मांग डिजिटल रूप से अपलोड करनी होगी।

नई प्रणाली के तहत हर छात्र को अलग लॉग-इन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा, जिससे अभिभावक सीधे पोर्टल पर जाकर ऑर्डर कर सकें और पूरी प्रक्रिया पर नजर रख सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिचौलियों की भूमिका को खत्म करना, किताबों की लागत कम करना और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा, स्कूल अब केवल वितरण की जिम्मेदारी निभाएंगे और वे किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकेंगे। स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि किताबों की निर्धारित कीमत से अधिक पैसे नहीं वसूले जाएंगे, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल सिंह के अनुसार, इस पोर्टल को सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से जोड़ा गया है, जिससे लेन-देन पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी रहेगा। यह नया सिस्टम ओवरचार्जिंग की संभावना को खत्म करेगा और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।

Translate »
error: Content is protected !!