Home BBMB BBMB नंगल में एक और बड़े घोटाले की दस्तक ? अधिकारी पर...

BBMB नंगल में एक और बड़े घोटाले की दस्तक ? अधिकारी पर अपने पद के दुरुपयोग का दावा,टेंडर खेल और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप !

चंडीगढ़/नंगल । राजवीर दीक्षित

(BBMB Nangal faces another major scam scare? Allegations of misuse of position against an officer; serious accusations of tender manipulation and corruption.)नंगल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने BBMB चेयरमैन को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, नंगल स्थित बी.सी. एंड टाउनशिप डिवीजन में तैनात एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान अवैध कब्जों के मामलों में कार्रवाई नहीं की, जिससे कई जगहों पर अतिक्रमण बढ़ गया। इतना ही नहीं, आरोप है कि सरकारी जमीन पर एक दुकान का कब्जा अपने करीबी के पक्ष में करवाया गया।

मामले में टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को ही बार-बार काम दिया गया और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा। आरोप यह भी है कि टेंडर अलॉटमेंट के बदले कमीशन की मांग की जाती थी।

GeM पोर्टल के जरिए की गई खरीद में भी गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि काम बार-बार कुछ खास फर्मों को दिया गया बाकायदा उन फर्मो के नाम का जिक्र भी शिकायत में किया गया है और खरीदे गए सामान की गुणवत्ता तय मानकों से कम थी।

इसके अलावा BBMB टाउनशिप में सरकारी बंगलों के दुरुपयोग का भी मामला उठाया गया है। आरोप है कि खाली पड़े सरकारी मकानों में उक्त अधिकारी के करीबी लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, जबकि कुछ खाली बंगलों को आधिकारिक सूची में शामिल ही नहीं किया गया। जिनकी बिजली पानी फ्री में इस्तेमाल हो रहा है।

इन सभी आरोपों को देखते हुए शिकायतकर्ता ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और संभावित भ्रष्टाचार का सच सामने आ सके।

फिलहाल BBMB की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अगर ये आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला बड़े स्तर का प्रशासनिक घोटाला बन सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!