Home Chandigarh मंदिर में रुक गई शादी! फेरों से पहले पहुंचा पहला पति, मचा...

मंदिर में रुक गई शादी! फेरों से पहले पहुंचा पहला पति, मचा हंगामा

कांगड़ा । राजवीर दीक्षित

(Wedding halted at temple! First husband arrives before the pheras, chaos erupts)हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैजनाथ स्थित प्रसिद्ध श्री चामुंडा मंदिर में चल रही शादी अचानक विवाद में बदल गई।

मंगलवार को सात फेरों की तैयारियां चल रही थीं… परिवार खुश था… माहौल उत्सव का था… लेकिन तभी दुल्हन का पहला पति अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंच गया।

जैसे ही उसने दूसरी शादी का विरोध किया, वहां अफरा-तफरी मच गई। मंदिर परिसर में बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा। मामला बिगड़ता देख दूल्हा और दुल्हन बिना शादी की रस्में पूरी किए ही वहां से चले गए।

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहली शादी साल 2018 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला अभी कोर्ट में लंबित बताया जा रहा है। इसी बीच महिला दूसरी शादी करने पहुंची थी।

वहीं पहले पति का आरोप है कि मदद के लिए वह पालमपुर और बैजनाथ थानों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर उसे इधर-उधर भेज दिया।

अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल उन दो मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर उठ रहा है… जो माता-पिता के कानूनी और पारिवारिक विवाद के बीच फंस गए हैं।

फिलहाल मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Translate »
error: Content is protected !!