Home Bollywood दुनिया की मशहूर अभिनेत्री ने अपना बंगला बिक्री के लिए लगाया !...

दुनिया की मशहूर अभिनेत्री ने अपना बंगला बिक्री के लिए लगाया ! कीमत जानकर हर कोई रह गया हैरान

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“The world-famous actress has put her bungalow up for sale! Price: ₹2,80,00,00,000″) हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Angelina Jolie एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका आलीशान बंगला है, जिसे उन्होंने बिक्री के लिए बाजार में उतार दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Angelina Jolie ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने लक्जरी घर की कीमत करीब 29.85 मिलियन डॉलर यानी लगभग 280 करोड़ रुपये रखी है।

यह शानदार प्रॉपर्टी कभी मशहूर फिल्म निर्माता Cecil B. DeMille की हुआ करती थी। करीब 2 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैला यह बंगला अपनी भव्यता और ऐतिहासिक पहचान के लिए जाना जाता है। इस आलीशान घर में 6 बड़े बेडरूम और 10 लग्जरी बाथरूम मौजूद हैं। करीब 11,000 वर्ग फीट में बने इस घर में गेस्ट हाउस स्टूडियो, पूल हाउस, फिटनेस स्टूडियो, टी-हाउस और अलग से सिक्योरिटी गार्ड के बैठने की जगह वाला गैरेज भी शामिल है।

इस बंगले की सबसे खास बात इसकी लोकेशन मानी जा रही है। यहां से Hollywood Hills और Griffith Observatory का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इस ऐतिहासिक प्रॉपर्टी का निर्माण साल 1913 में आर्किटेक्ट बी. कूपर कॉर्बेट ने किया था।बताया जाता है कि Angelina Jolie ने इस घर को साल 2017 में Brad Pitt से तलाक के बाद 24.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। गौरतलब है कि दोनों करीब 11 साल तक साथ रहे और फिर 2016 में अलग होने का फैसला किया। दोनों के 6 बच्चे हैं।

अब खबर है कि Angelina Jolie लॉस एंजेलिस छोड़कर विदेश में बसने की योजना बना रही हैं। ऐसे में उनका यह बंगला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया।

Translate »
error: Content is protected !!