चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Recruitment Open in Union Bank, Last Chance, Apply Soon”) सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Union Bank of India ने अप्रेंटिस के 1865 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया तेजी से जारी है और अब उम्मीदवारों के पास बहुत कम समय बचा है।
भर्ती में सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में निकाले गए हैं। वहीं पंजाब में 21 और चंडीगढ़ में 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बिहार, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी वैकेंसी उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर 1865 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले जारी हुआ होना चाहिए। आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो युवा बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।



















