Home Breaking News पेट्रोल-डीजल पर नई पाबंदी,लगा दिए पंप पर पोस्टर,अब लिमिट में मिलेगा तेल,...

पेट्रोल-डीजल पर नई पाबंदी,लगा दिए पंप पर पोस्टर,अब लिमिट में मिलेगा तेल, जान ले सारी जानकारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Fuel Crisis Alert”) चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अब वाहनों में सीमित मात्रा में ही तेल दिया जा रहा है। नए नियम के मुताबिक टू-व्हीलर में एक बार में अधिकतम 500 रुपये और फोर-व्हीलर में 1500 रुपये तक का ही पेट्रोल या डीजल भरा जाएगा। इस फैसले के बाद शहरभर में चर्चा तेज हो गई है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सेक्टर-17 स्थित पेट्रोल पंप पर इस संबंध में पोस्टर भी लगाए गए हैं। पंप कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। उनका कहना है कि कोशिश यही है कि सभी ग्राहकों तक तेल पहुंच सके और किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सुबह से ही इसी हिसाब से लोगों को पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

हालांकि कई वाहन चालकों को इस फैसले से परेशानी भी हो रही है, क्योंकि लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को बार-बार पेट्रोल पंप जाना पड़ सकता है। वहीं कुछ लोग इस फैसले को सही बता रहे हैं। उनका मानना है कि सीमित मात्रा तय होने से तेल की उपलब्धता सभी लोगों तक बनी रहेगी और जमाखोरी जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सप्लाई में कमी क्यों आई और यह व्यवस्था कब तक जारी रहेगी। फिलहाल प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से इस पर कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शहर में इस फैसले ने हलचल जरूर बढ़ा दी है।

Translate »
error: Content is protected !!