Home astrology आज के दिन गणपति बप्पा के लिए करें ये काम, दूर हो...

आज के दिन गणपति बप्पा के लिए करें ये काम, दूर हो जाएगी कंगाली और आएगा पैसा ही पैसा

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“‘Do this for Ganpati Bappa today; poverty will go away and money will keep flowing in”) हिंदू धर्म में बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश और भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान गणपति भक्तों के सभी विघ्न दूर करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार को किए गए कुछ विशेष उपाय आर्थिक तंगी, विवाह में बाधा और घर के वास्तु दोष तक को दूर कर सकते हैं।

अगर आपके विवाह में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को गुड़ से बने मालपुए का भोग लगाएं। कहा जाता है कि इससे शादी में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं और अच्छे रिश्तों के योग बनने लगते हैं।

वहीं आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को गणपति बप्पा को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए और गुड़ मिले मोदक का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी संकट धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और घर में बरकत आती है।

धन लाभ के लिए बुधवार को मोर पंख घर लाकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें और बाद में उसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन के नए रास्ते खुलते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बढ़ती है।

अगर घर में वास्तु दोष है, तो बुधवार को बांसुरी खरीदकर उसकी पूजा करें और कुछ समय तक उसे बजाएं। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति आती है।

इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिले दूध से अभिषेक कर उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन उपायों को सच्चे मन से करने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!