Home Himachal हिमाचल में पर्यटन का धमाका, 29 लाख से ज्यादा पर्यटकों की दस्तक!

हिमाचल में पर्यटन का धमाका, 29 लाख से ज्यादा पर्यटकों की दस्तक!

कुल्लू।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। कुल्लू जिले में पर्यटन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। जनवरी से अक्टूबर 2026 तक यहां 29,01,114 पर्यटक पहुंचे हैं। यह आंकड़ा पूरे वर्ष 2025 में दर्ज कुल 27,52,646 पर्यटकों से भी अधिक है। जिला पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पर्यटकों की संख्या में करीब 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

जिला पर्यटन विभाग के अनुसार, इस वर्ष पहले 10 महीनों में कुल्लू पहुंचने वाले पर्यटकों में 28,90,628 भारतीय और 10,486 विदेशी पर्यटक शामिल रहे।

घरेलू पर्यटकों के लिहाज से जून सबसे व्यस्त महीना रहा। इस दौरान 5,02,362 पर्यटक कुल्लू पहुंचे। मई में 3,85,425 और अप्रैल में 3,02,118 पर्यटकों ने जिले का रुख किया। जनवरी में 2,92,356 और जुलाई में 2,83,725 घरेलू पर्यटक पहुंचे।

विदेशी पर्यटकों की आमद भी उत्साहजनक रही। सितंबर में सबसे अधिक 1,932 विदेशी पर्यटक पहुंचे। इसके बाद जून में 1,329 और मई में 1,150 विदेशी सैलानियों ने कुल्लू की वादियों का आनंद लिया।

पर्यटन के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में कुल्लू में 35,51,825 पर्यटक पहुंचे थे। इनमें 35,38,530 घरेलू और 13,295 विदेशी पर्यटक शामिल थे। इसके मुकाबले 2025 में पर्यटकों की संख्या घटकर 27,52,646 रह गई थी। इस वर्ष अक्टूबर तक ही यह आंकड़ा पिछले पूरे साल के मुकाबले आगे निकल गया है।

अभी नवंबर और दिसंबर के आंकड़े आने बाकी हैं। ऐसे में साल के अंत तक पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह राहत की खबर है। बढ़ती पर्यटक आमद के साथ कुल्लू एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान दर्ज करा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
हिमाचल में पर्यटन का धमाका, 29 लाख से ज्यादा पर्यटकों की दस्तक! पाकिस्तानी सिखों से प्रेरणा लें पंजाब के युवा, कठिन हालात में भी संजोकर रखी पहचान: श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार पंजाब में शुष्क मौसम और थमती हवाओं से बढ़ेगा प्रदूषण, पराली के मामलों ने बढ़ाई चिंता श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में हजारों मछलियां मृत  मिलीं, नीलगाय और अजगर के शव भी बरामद; जहरीले पानी की आशंका से मचा हड़कंप पंजाब में नए सियासी समीकरण: पुनर सुरजीत, वारिस पंजाब दे और बसपा के बीच चुनावी गठबंधन पर मंथन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के चंडीगढ़ दौरे का फर्जी वीडियो सामने आया, पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पहली बार, चुनाव आयोग चाहता है कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सेवा देने वाले अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-24): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-24): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-24): आज के पूज्य देव (भगवान हनुमान), पूजा विधान एवं महात्म्य