Home Chandigarh रूपनगर में अवैध खनन पर सबसे बड़ी कार्रवाई, एक रात में 7...

रूपनगर में अवैध खनन पर सबसे बड़ी कार्रवाई, एक रात में 7 पोकलेन मशीनें जब्त

रूपनगर । राजवीर दीक्षित

(Biggest Crackdown on Illegal Mining in Rupnagar: 7 Poclain Machines Seized in a Single Night) रूपनगर प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 7 पोकलेन मशीनें जब्त कर खनन माफिया में हड़कंप मचा दिया है।

डिप्टी कमिश्नर आदित्य डाचलवाल (IAS) और एसएसपी मनिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों पर एसडीएम नंगल सचिन पाठक, CIA इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और पुलिस टीम ने देर रात थाना नूरपुर बेदी के अंतर्गत सवाड़ा क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की।

एसडीएम सचिन पाठक ने बताया कि टीम को दो हिस्सों में बांटकर नदी क्षेत्र के दोनों ओर से कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर 6 पोकलेन मशीनों को मौके से कब्जे में लिया गया, जो एक साथ की गई सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

इसके अलावा एक्सईएन माइनिंग भावुक शर्मा के नेतृत्व में दूसरी टीम ने स्वां नदी क्षेत्र में छापेमारी कर एक और पोकलेन मशीन जब्त की। इस तरह कुल 7 मशीनें प्रशासन के कब्जे में आईं।

प्रशासन के अनुसार हाल के दिनों में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध खनन के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

डिप्टी कमिश्नर आदित्य डाचलवाल ने कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए आम लोगों से अपील की कि वे अवैध खनन की जानकारी प्रशासन को दें और इस मुहिम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन NGT के दिशा-निर्देशों को पूरी सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Translate »
error: Content is protected !!