4 में 3 जिला परिषद सीटों पर जीत, 31 पंचायतों में कांग्रेस समर्थित प्रधान निर्वाचित
ऊना । राजवीर दीक्षित
(Congress Dominates in Haroli, Himachal; Mukesh Agnihotri Factor Visible in Election Results.)पंचायतीराज चुनावों के नतीजों ने हरोली में एक बार फिर मुकेश फैक्टर के दबदबे पर मुहर लगाई है। जिला ऊना में अलग-अलग राजनीतिक संदेशों के बीच हरोली में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मिली सफलता ने क्षेत्र में पार्टी की मजबूत स्थिति का संकेत दिया है।
हरोली ब्लॉक की चार जिला परिषद सीटों में से तीन पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा 31 पंचायतों में कांग्रेस समर्थित प्रधान तथा 22 पंचायतों में उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। पंचायत स्तर पर मिले इस समर्थन को राजनीतिक जानकार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व, संगठन की सक्रियता और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से जोड़कर देख रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव महज़ स्थानीय प्रत्याशियों तक सीमित नहीं था,यह हरोली में विकास कार्यों और नेतृत्व को लेकर भी लोगों के भरोसे का चुनाव रहा। परिणामों से साफ है कि मतदाताओं ने विकास, जनसंपर्क और स्थानीय नेतृत्व पर अपना भरोसा कायम रखा है।
विशेष बात यह रही कि चुनाव के दौरान हरोली राजनीतिक चर्चा का प्रमुख केंद्र बना रहा। ऐसे में आए परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार और संगठनात्मक आधार मजबूत है। पंचायत स्तर पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मिली सफलता इसका प्रमाण बनी है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार पंचायत चुनावों के इन परिणामों ने यह स्पष्ट किया है कि हरोली में विकास, जनसंपर्क और नेतृत्व का समीकरण कांग्रेस के पक्ष में दिखाई देता है। जिला स्तर पर भले ही अलग-अलग राजनीतिक संदेश उभरकर सामने आए हों, लेकिन हरोली ने एक बार फिर कांग्रेस के मजबूत गढ़ के रूप में अपनी पहचान कायम रखी है।
*बॉक्स : हरोली से मिले प्रमुख संकेत*
• 4 में से 3 जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी
• 31 पंचायतों में कांग्रेस समर्थित प्रधान निर्वाचित
• 22 पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उपप्रधान निर्वाचित
• पंचायत से जिला परिषद स्तर तक संगठन की मजबूत पकड़
• परिणामों में दिखा मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व का प्रभाव
• विकास और जनसंपर्क के पक्ष में दिखाई दिया जनसमर्थन



















