Home Bollywood तीसरी बार दूल्हा बनेगा बॉलीवुड का यह सुपरस्टार, जानिए कौन है होने...

तीसरी बार दूल्हा बनेगा बॉलीवुड का यह सुपरस्टार, जानिए कौन है होने वाली दुल्हन?

द टारगेट न्यूज डेस्क।

(“Bollywood Superstar Set to Become a Groom for the Third Time – Find Out Who the Bride-to-Be Is! “) बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद निजी और सादगीपूर्ण होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर खान अपनी शादी को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास दिन है और समारोह उनके बांद्रा स्थित घर में आयोजित किया जाएगा। आमिर ने सभी से अपने नए सफर के लिए प्यार, दुआएं और आशीर्वाद देने की अपील भी की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में करीब 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इस समारोह की सबसे खास बात यह मानी जा रही है कि आमिर की दोनों पूर्व पत्नियां और भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रह सकती हैं। वहीं उनके बच्चे , और भी इस नई शुरुआत के गवाह बनेंगे।

गौरतलब है कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था। उन्होंने बताया था कि दोनों करीब 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन प्यार का एहसास उन्हें कुछ समय पहले ही हुआ। इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता से 1986 में और बाद में 2005 में किरण राव से शादी की थी। दोनों रिश्ते अलग होने के बाद अब आमिर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अब 5 जुलाई को होने वाली यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!