नंगल । राजवीर दीक्षित
चंडीगढ़ राणा लैब के डायरेक्टर गुरनाम सिंह राणा के अनुसार इस शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे और आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, मधुमेह (डायबिटीज), गुर्दा रोग, स्त्री रोग तथा सामान्य सर्जरी सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और सलाह उपलब्ध होगी।
इसके अलावा मरीजों को निःशुल्क ब्लड ग्लूकोज (शुगर) टेस्ट, फ्री ईसीजी, मुफ्त दवाइयां तथा डाइटिशियन द्वारा आहार संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक चरण में पता लगाया जा सकता है, जिससे समय पर इलाज संभव हो जाता है। ऐसे शिविर विशेष रूप से बुजुर्गों, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।
प्राइवेट हॉस्पिटल ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य जांच के लिए साथ लेकर आएं। अस्पताल का कहना है कि बेहतर स्वास्थ्य ही बेहतर जीवन की नींव है और इसी उद्देश्य के साथ यह जनहित अभियान आयोजित किया जा रहा है।



















