Home Breaking News सुखबीर बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारा परिसर में हमले की जत्थेदार ने की...

सुखबीर बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारा परिसर में हमले की जत्थेदार ने की निंदा

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Jathedar condemns attack on Sukhbir Badal at Nanded Gurudwara complex) अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगंज ने गुरुवार को नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी परिसर में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि देश-विदेश से सिख श्रद्धालु गुरुद्वारों में नतमस्तक होने और पूरी मानवता के कल्याण की प्रार्थना करने आते हैं। ऐसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटना का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ श्रद्धालु के रूप में तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब, नांदेड़ में माथा टेकने पहुंचे थे। सुबह तख्त श्री हजूर साहिब के सिंह साहिबान और प्रबंधन की ओर से उन्हें उचित सम्मान दिया गया था। इसके बावजूद गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी परिसर में एक व्यक्ति द्वारा उन पर हमला किया जाना अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना न केवल गुरुद्वारों की गरिमा और पवित्रता को ठेस पहुंचाती है, बल्कि इससे पूरे सिख समुदाय की छवि भी प्रभावित होती है।

जत्थेदार ने कहा कि गुरु का सच्चा सिख कभी भी गुरुद्वारे में माथा टेकने आए किसी अन्य सिख पर हमला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य करने वाला व्यक्ति सिख कहलाने के योग्य नहीं है।

Translate »
error: Content is protected !!