Home BJP पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान,अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान,अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

मोहाली। राजवीर दीक्षित

(Major announcement by BJP in Punjab: It will contest the assembly elections alone) पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ दोबारा गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

पटियाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बी.एल. संतोष ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी और राज्य में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उनके इस बयान को अकाली दल के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

सभी 117 सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी

बी.एल. संतोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस पंजाब के हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर है।

पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

अकाली दल से गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम

पंजाब की राजनीति में पिछले कुछ समय से भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। बी.एल. संतोष के ताजा बयान के बाद फिलहाल इन अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है।

भाजपा अब अकेले 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के इस फैसले से पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव का राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं।

Translate »
error: Content is protected !!