Home crime मनीमाजरा से अंतर-राज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, पहचान छिपाकर कर रहा था मैकेनिक...

मनीमाजरा से अंतर-राज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, पहचान छिपाकर कर रहा था मैकेनिक का काम

शिमला । राजवीर दीक्षित 

(Inter-state drug smuggler arrested from Manimajra; was working as a mechanic while concealing his identity)शिमला पुलिस ने अंतर-राज्यीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी 60 वर्षीय नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। SSP गौरव सिंह के अनुसार, 23 अगस्त को कुमारसैन के पास किंगल में पुलिस ने कुलदीप, ललित, विक्रम और संजीव कुमार को करीब 11.35 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। पूछताछ और जांच के बाद नरेश कुमार की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
कुमारसैन थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और नशे के संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हुई और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई जांच के तथ्यों और सामने आने वाले सबूतों के आधार पर की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी से प्रतिबंधित सामान की सप्लाई से जुड़े अहम सुराग मिले। बैकवर्ड लिंकेज की जांच में नरेश कुमार का नाम सामने आया। आरोपी ने बताया कि प्रतिबंधित सामान उसे नरेश ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस टीम ने चंडीगढ़ जाकर नरेश कुमार को गिरफ्तार किया और उसे शिमला लाया गया। वर्तमान में वह पुलिस रिमांड पर है।
एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच कई स्तरों पर की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ उनके संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का फोकस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर इसके पीछे सक्रिय सभी लोगों तक पहुंचना है।

Translate »
error: Content is protected !!