Home Crime ASI हत्याकांड का आरोपी मोहाली में ढेर, होटल में छिपा था गैंगस्टर

ASI हत्याकांड का आरोपी मोहाली में ढेर, होटल में छिपा था गैंगस्टर

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित 

 

(Accused in ASI murder case killed in Mohali; gangster was hiding in a hotel) तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण को पुलिस ने मोहाली के जीरकपुर में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने KMG होटल के फर्स्ट फ्लोर पर कार्रवाई की। आरोपी को डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिछले 2 से 3 दिनों से जाली पहचान पत्र के आधार पर होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस को उसके होटल में मौजूद होने की सूचना मिली, जिसके बाद AGTF की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी।

ड्यूटी से लौट रहे ASI पर बरसाई थीं गोलियां

11 अक्टूबर को तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं में एएसआई इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

नौशहरा से लोहका रोड पर पटवारखाने के पास मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे डीआईजी संदीप शर्मा ने बताया था कि एएसआई को दो गोलियां लगी थीं।

भतीजे की हत्या से भी जुड़ा था मामला

इस हत्याकांड को 11 सितंबर को हुई एक अन्य वारदात से भी जोड़ा गया था। उस दिन इकबाल सिंह के भतीजे अजमीत सिंह की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान एक आरोपी घायल हुआ था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

गैंगस्टर डोनी बल ने ली थी जिम्मेदारी

गैंगस्टर डोनी बल ने एएसआई इकबाल सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। सोशल मीडिया पर गोपी घनश्याम के नाम की आईडी से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट भी डाली गई थी।

जीरकपुर के होटल में हुई ताजा कार्रवाई के बाद पुलिस इस पूरे हत्याकांड और इससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
ब्रिटिश कोलंबिया कैबिनेट में दो पंजाबी मूल के विधायक शामिल, चार को मिली संसदीय सचिव की जिम्मेदारी रिश्वतखोर अफसर के घर करोड़ों का माल, सोना-चांदी बरामद! शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली! हाईकोर्ट बेंच को लेकर धर्मशाला की मांग को मिला समर्थन, विधानसभा में प्रस्ताव पास पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल