Home crime पंजाब में थानेदार को मारी गोली, मौ/त

पंजाब में थानेदार को मारी गोली, मौ/त

मोहाली। राजवीर दीक्षित 

(Police officer shot in Punjab, dies) मोहाली के सेक्टर-80 में वीरवार सुबह एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ASI ओंकार सिंह के रूप में हुई है। वह एक रिटायर्ड अधिकारी के गनमैन के तौर पर तैनात थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

परिजन अस्पताल पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फायरिंग कैसे हुई, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर गोली चलने की घटना को दुर्घटनावश हुई फायरिंग माना जा रहा है। हालांकि, गोली किस परिस्थिति में चली और घटनाक्रम में वास्तव में क्या हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!