Home Punjab पंजाब के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में 18% बढ़ोतरी

पंजाब के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में 18% बढ़ोतरी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित 

(Big gift for Punjab employees: 18% hike in DA) पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी राहत दी है। सरकार ने 17 जुलाई 2020 के बाद ड्यूटी जॉइन करने वाले कर्मचारियों का DA 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। इससे संबंधित कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा।

पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने यह घोषणा की। इसके तहत कर्मचारियों को अब पहले के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

42% DA मिल रहा था

17 जुलाई 2020 के बाद सरकारी सेवा में शामिल हुए कर्मचारियों को अभी तक 42 प्रतिशत DA दिया जा रहा था। नई घोषणा के बाद यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। इससे हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर DA देने की तैयारी

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन और महंगाई भत्ता देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सरकार के इस कदम से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलेगी। खास तौर पर त्योहारों से पहले DA में हुई बढ़ोतरी को कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!