Home Sports IOA चुनाव 5 दिसंबर को, नई कार्यकारिणी के लिए बिगुल बजा

IOA चुनाव 5 दिसंबर को, नई कार्यकारिणी के लिए बिगुल बजा

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित 
(IOA elections on December 5, bugle sounded for new executive) भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की नई कार्यकारी परिषद के चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। इसके साथ ही संगठन में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

पारदर्शिता पर रहेगा जोर

IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने चुनाव प्रक्रिया को संगठन में सुशासन मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि 2026 के चुनाव भारतीय ओलंपिक आंदोलन में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

खिलाड़ियों पर केंद्रित व्यवस्था का लक्ष्य

पीटी उषा के अनुसार, संगठन का उद्देश्य एक मजबूत और भरोसेमंद संस्थान तैयार करना है, जो खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता दे और ओलंपिक चार्टर के अनुरूप काम करे।

5 दिसंबर के चुनाव पर खेल जगत की नजरें रहेंगी। नई कार्यकारिणी से भारतीय ओलंपिक संघ के प्रशासन और खेल व्यवस्था को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!