Home Sports अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत!

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत!

मस्कट। टारगेट न्यूज नेटवर्क 

 

(India to face Pakistan in the Under-19 Asia Cup final!) अंडर-19 एशिया कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी। दोनों टीमें 14 नवंबर को खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

भारत ने 36.5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने 51-51 रन की पारियां खेलीं।

भारत की ओर से ईशान सूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आर्यन सावसानी ने भी 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आर्यवीर सहवाग की फिफ्टी, कप्तान लक्ष्य ने बनाए 93 रन

भारत की जीत में कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 57 गेंदों पर 51 रन बनाए। वीके विनीत 57 रन बनाकर नाबाद रहे और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

पिछली बार पाकिस्तान ने भारत को दी थी करारी शिकस्त

भारत और पाकिस्तान पिछली बार भी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भिड़े थे। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता था।

भारतीय टीम पिछले दो फाइनल हार चुकी है। 2024 में उसे बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2025 में पाकिस्तान ने उसे शिकस्त दी थी।

हालांकि, टूर्नामेंट के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है और अब तक 8 बार खिताब जीत चुका है। ऐसे में 14 नवंबर का फाइनल भारत के लिए पिछली हार का हिसाब बराबर करने का बड़ा मौका होगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़: बीजेपी मेडिकल सेल ने जीएमसीएच-32 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर जताई खुशी