Home Breaking News दृष्टिहीन होकर भी एवरेस्ट पर चढ़े, अब बच्चों को दिखा रहे सपनों...

दृष्टिहीन होकर भी एवरेस्ट पर चढ़े, अब बच्चों को दिखा रहे सपनों की राह!

धर्मशाला।राजवीर दीक्षित

“माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए आंखों की रोशनी नहीं, हौसले की जरूरत होती है।” इस प्रेरणादायक संदेश के साथ दुनिया की पहली दृष्टिबाधित महिला पर्वतारोही छोंजिन आंगमो ने धर्मशाला में वंचित परिवारों के बच्चों को बड़े सपने देखने और चुनौतियों से लड़ने का हौसला दिया।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रहने वाली छोंजिन आंगमो ने बताया कि उन्होंने पर्वतारोहण का रास्ता समाज की उस सोच को चुनौती देने के लिए चुना था, जिसमें दिव्यांगता को कमजोरी समझा जाता है। माउंट एवरेस्ट के अलावा वह यूरोप और अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं।

अब उनका लक्ष्य दुनिया की चार अन्य सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को फतह कर नया रिकॉर्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई दृष्टिबाधित महिला दुनिया की सातों सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ाई पूरी नहीं कर पाई है।

छोंजिन आंगमो दिल्ली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।

पर्वतारोहण के साथ-साथ उन्होंने साइकिलिंग, तैराकी, मैराथन दौड़ और मार्शल आर्ट्स जैसी खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

छोंजिन आंगमो धर्मशाला में टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित वार्षिक थैंक्सगिविंग डे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यहां उन्होंने ट्रस्ट के स्कूल में पढ़ने वाले झुग्गी बस्तियों के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने ट्रस्ट के संस्थापक एवं निदेशक बौद्ध भिक्षु जमयांग के समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जरूरतमंद लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के दौरान जमयांग ने छोंजिन आंगमो को हिमाचली शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका अर्चना फूल ने की।

शिमला की उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि छोंजिन आंगमो की मौजूदगी वंचित वर्गों के बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायक रही।

समारोह में जमयांग ने टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट के पिछले 22 वर्षों के सफर, संघर्षों और उपलब्धियों को भी साझा किया। ट्रस्ट के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
दो लड़कियों की आत्महत्या से मचा हड़कंप, CM सुक्खू ने दिए जांच के आदेश! हिमाचल विधानसभा में बवाल! सेना पर टिप्पणी को लेकर BJP का वॉकआउट हिमाचल में CBSE शिक्षक भर्ती पर बढ़ी हलचल, मुख्यमंत्री से नियम बदलने की मांग! दृष्टिहीन होकर भी एवरेस्ट पर चढ़े, अब बच्चों को दिखा रहे सपनों की राह! खरड़ अस्पताल के बाहर अतिक्रमण पर एसएमओ ने जताई चिंता, एमसी से कार्रवाई की मांग पड़ोसी के दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, महिला गिरफ्तार; दो महीने पहले हुआ था गर्भपात शिमला के गुलाब सिंह को 2022 के कार हादसे में मिला 1.12 करोड़ का मुआवजा, चंडीगढ़ MACT का बड़ा फैसला मोगा में अवैध खनन सिंडिकेट का दुसाहस: अधिकारियों को रोका, जबरन रेत सड़क पर फेंकी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागे अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार के लिए परिवार ने डिब्रूगढ़ से पंजाब यात्रा के वास्ते जमा किए 10 लाख रुपये आज का विस्तृत राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल