Home Crime बुड़ैल जेल से गैंग चलाने का आरोप, फिरौती केस में 6-7 नए...

बुड़ैल जेल से गैंग चलाने का आरोप, फिरौती केस में 6-7 नए नाम!

मोहाली/चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

 

(Allegations of running a gang from Burail Jail; 6–7 new names emerge in an extortion case!) मोहाली में तीन कारोबारियों के घरों पर फायरिंग कर 5-5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस जांच ने नया मोड़ ले लिया है। बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित शार्प शूटर रविंदर सिंह उर्फ काली को बुधवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया। दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद खरड़ सीआईए ने पूछताछ के लिए उसका दो दिन का अतिरिक्त रिमांड हासिल किया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गैंग से जुड़े 6-7 अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें पूर्व एडीजीपी की भाभी अमरीन रॉय के बेटे आकाश रॉय का नाम भी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी पटियाला और नाभा जेल में बंद हैं। इन्हें गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाकर अदालत में पेश किया जाएगा।

जेल में मोबाइल से नेटवर्क चलाने का पुलिस का दावा

मोहाली पुलिस का आरोप है कि काली बुड़ैल जेल में बंद रहते हुए भी मोबाइल फोन के जरिए गैंग का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह साथियों को फिरौती मांगने और फायरिंग जैसी वारदातों के निर्देश देता था।

पहले गिरफ्तार किए गए शूटर्स और उनके मददगारों ने पूछताछ में कथित तौर पर काली के इशारे पर वारदातें करने की बात कही थी। इसी आधार पर पुलिस उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

काली के वकील अमरजीत सिंह गुज्जर के अनुसार, पूछताछ के दौरान 6-7 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। ये आरोपी फिरौती और फायरिंग के मामलों में कथित तौर पर शामिल हैं और पटियाला व नाभा जेल में बंद हैं।

पुलिस अब काली और अन्य आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

तीन कारोबारियों के घरों पर हुई थी फायरिंग

मोहाली पुलिस के अनुसार, काली से फेज-10 और सेक्टर-104 सहित तीन घरों पर हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने जेल में बंद काली के संपर्क में होने और उसके कहने पर वारदात करने की बात बताई थी।

इससे पहले मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा ने जेल से गैंग का नेटवर्क चलने का दावा किया था। हालांकि, चंडीगढ़ के एसएसपी ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए पुलिस से सबूत पेश करने को कहा था।

विदेश में बैठे कुलवीर पर फिरौती मांगने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू ने तीन कारोबारियों से फायरिंग से पहले 5-5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर उनके घरों को निशाना बनाया गया।

  • 4-5 सितंबर: फेज-10 में कारोबारी संजय जुडेजा के घर फायरिंग।
  • 7 सितंबर: उनके पार्टनर बलजीत सिंह के घर को निशाना बनाया गया।
  • 14 सितंबर: सेक्टर-104 में कारोबारी जगदीप सिंह मान के घर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में घर में काम कर रहा सचिन गोली लगने से घायल हुआ था।

मामले में पुलिस की जांच जारी है। आरोपियों की भूमिका और जेल से नेटवर्क संचालित होने के दावों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
घर में चोरी का ड्रामा, बहू ही निकली आरोपी! पंजाब के नंगल में एनएफएल के नए 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया प्लांट को केंद्र की मंजूरी, 3,000 नए रोजगार के अवसर पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: सतिंदर सिंह बने लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर, स्वपन शर्मा को मिली रोपड़ रेंज की कमान बुड़ैल जेल से गैंग चलाने का आरोप, फिरौती केस में 6-7 नए नाम! बेअंत सिंह हत्याकांड: बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा कम करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा क्यारियां स्कूल में विधायक विवेक शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले; लुधियाना, जालंधर और अमृतसर को मिले नए कमिश्नर पांच दिन तक कोहरे की गिरफ्त में रहेगा हिमाचल, मौसम विभाग का अलर्ट कसाब के वकील फीस के इंतजार में! 15 साल बाद भी बकाया नहीं मिला करतारपुर कॉरिडोर पर दिल्ली हाई कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, केंद्र के पाले में फैसला