Home Latest अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान: हिमाचल से आने वाले वाहनों की...

अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान: हिमाचल से आने वाले वाहनों की सख्त जांच, गढ़शंकर-नंगल मार्ग और लिंक सड़कों पर टिप्परों की लगी लंबी कतारें

होशियारपुर । राजवीर दीक्षित

(Hundreds of Sand Trucks Block Roads Amid Mining Inspection) होशियारपुर में गढ़शंकर-नंगल मार्ग और साथ लगती लिंक सड़कों पर रेत और बजरी से भरे सैकड़ों टिप्पर खड़े हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए शनिवार की रात से इन वाहनों की जांच शुरू कर दी है।

नियम 75 के तहत काटे गए चालान

माइनिंग विभाग के एक्सईएन दमनदीप सिंह गिल ने बताया कि हिमाचल से रेत और बजरी लेकर आने वाले वाहनों की जांच के लिए एसडीओ और इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।

अवैध सामग्री को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिन वाहनों के पास सभी कागजात हैं, उन्हें जाने दिया जा रहा है।

➡️ देखे वीडियो : दरबार वरुण देव ख्वाजा पीर मंदिर में हरजोत बैंस ने क्या कहा,इस लाइन को Click करें।

अब तक 4 वाहनों के 8 लाख रुपये के चालान काटे जा चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने भी ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया है।

ओवरलोड वाहनों की जांच

रेत और बजरी से भरे बिना कागजात और ओवरलोडेड वाहनों की चेकिंग के लिए तैनात की गई टीम ने गढ़शंकर के पास नाकाबंदी की है।

इस नाकाबंदी के चलते शनिवार रात से टिप्पर सड़कों के किनारे खड़े हैं, जिससे गढ़शंकर-नंगल मार्ग और अन्य लिंक सड़कों पर टिप्परों की लंबी कतारें लग गई हैं।

गांव शाहपुर, बारपुर अड्डे और मैहिंदवाणी सड़क पर भी टिप्पर खड़े हैं, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट: अग्निहोत्री समय रैना ने रचा इतिहास! YouTube पर 1 मिलियन मेंबर्स वाले पहले क्रिएटर बने प्रॉपर्टी कारोबारी पर ₹3.50 करोड़ की ठगी का आरोप! FIR दर्ज गन्ना किसानों के बकाये को लेकर भाकियू (दोआबा) और मंत्री खुड्डियां के बीच बैठक, 27.84 करोड़ रुपये के भुगतान का आश्वासन हिमाचल के स्कूल ने पेश की मिसाल, 'ईमानदारी की दुकान' से बच्चों में संस्कारों की सीख दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी, महालक्ष्मी रेसकोर्स में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात संगरूर में आज रात 8 बजे 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दुकानदारों व दफ्तरों को सख्त पालन के निर्देश मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पूर्व एसएसबी जवान के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 8 ठिकानों पर छापेमारी हॉस्टल में छात्र के साथ मारपीट! रेकोंग पिओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पालमपुर में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, पंजाब के दो युवक 28.65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार