Home Latest पंजाब में ड्रग नेक्सस के खिलाफ बड़ा एक्शन: तस्करों को जेल से...

पंजाब में ड्रग नेक्सस के खिलाफ बड़ा एक्शन: तस्करों को जेल से बाहर शिफ्ट करेगी NCB

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(NCB Cracks Down on Punjab’s Drug Nexus) पंजाब में तेजी से बढ़ते ड्रग नेक्सस पर लगाम कसने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब ड्रग तस्करों को पंजाब की जेलों में नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें राज्य के बाहर अन्य जेलों में शिफ्ट किया जाएगा।

🪀 पंजाब के मोगा से नंगल में आकर आत्महत्या करने वाली लड़की के खुलासे ने कर दिया सबको हैरान !

इस बड़े फैसले के पीछे का कारण पंजाब के ड्रग माफियाओं का पाकिस्तान से गहरा कनेक्शन बताया जा रहा है, जो जेल के अंदर से ही तस्करी का धंधा जारी रखते हैं।

Tragic Flood Video:  पंजाब-हिमाचल सीमा पर बह गई इनोवा, 9 लोगों की गई जान।

पंजाब की जेलों से बड़ा खतरा:

एनसीबी का कहना है कि पंजाब की जेलों में बंद ड्रग तस्कर पाकिस्तान के साथ संपर्क में रहते हुए ड्रग्स की सप्लाई को कंट्रोल कर रहे हैं। बॉर्डर से लगातार ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजी जा रही है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इस कारण एनसीबी ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए तस्करों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला किया है।

पहली बड़ी कार्रवाई:

इस कड़ी में एनसीबी ने पहला बड़ा कदम उठाते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर बिल्ला हवेलिया को गुरदासपुर से गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा है। हवेलिया पर एनडीपीएस (NDPS) के तहत 10 से अधिक केस दर्ज हैं और उसके पाकिस्तान के ड्रग तस्करों के साथ भी गहरे संबंध बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में की गई है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जगपाल सिंह अबुलखुराना बने पंजाब कांग्रेस के महासचिव (संगठन) वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से 7 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी, ईडी ने 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पंजाब के दो पूर्व कैडेट भारतीय नौसेना में अधिकारी बने, मोहाली संस्थान का आंकड़ा 200 के पार