Home Latest विजिलेंस की पूर्व AIG के भाई के अस्पताल पर रेड: सबूत जुटाए-...

विजिलेंस की पूर्व AIG के भाई के अस्पताल पर रेड: सबूत जुटाए- और बढ़ सकती है मुश्किलें, जेल में बंद है आरोपी अफसर

चंडीगढ़/होशियारपुर । राजवीर दीक्षित

(Vigilance Team Collects Significant Evidence) होशियारपुर में आय से अधिक संपत्ति, धोखाधड़ी एवं जालसाजी और एक महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने के आरोप के मामले का सामने कर रहे पूर्व एआईजी आशीष कपूर के भाई डा. अमन कपूर के होशियारपुर स्थित अमन अस्पताल में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दबिश देकर काफी सबूत जुटाए है।

खबर पंजाब के होशियारपुर से है जहां विजिलेंस ब्यूरों की टीम ने काफी सबूत एकत्रित किए हैं, जिनकी जांच जारी है। आपको बता दें कि यें वही एआईजी हैं, जिनकी एक वीडियो काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह थाना जीरकपुर में एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वही महिला है जिसने उन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज करवा रखा है।

2018 में पूर्व एआईजी आशीष कपूर पर धोखाधड़ी एवं जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कपूर ने दो महिलाओं से चेकों पर साइन करवाकर एक करोड़ रुपए निकलवा लिए थे। विजिलेंस ने उनके अलावा डीएसपी पवन कुमार तथा एएसआई हरजिंदर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।

इस मामले में विजीलेंस ने आशीष कपूर को 2022 में गिरफ्तार कर लिया था। इस समय आशीष कपूर जेल में हैं और विजिलेंस द्वारा मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि आशीष कपूर से जुड़ी कई जानकारियां एवं सबूत विजिलेंस ब्यूरो ने जुटा लिए हैं तथा उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। आज इस बात की खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के चंडीगढ़ दौरे का फर्जी वीडियो सामने आया, पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पहली बार, चुनाव आयोग चाहता है कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सेवा देने वाले अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-24): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-24): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-24): आज के पूज्य देव (भगवान हनुमान), पूजा विधान एवं महात्म्य चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: AAP ने जारी की 8 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, जानें किसे मिला टिकट रोपड़ में इंसानियत शर्मसार: 10 रुपये के कुरकुरे का लालच देकर 7 साल की मासूम से दरिंदगी, फिर हत्या; 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार अमृतसर के जंडियाला गुरु में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने मार डाला चंडीगढ़ के भूले-बिसरे वास्तुकार मैकिएज नोविकी को आईएफएफआई में ताजा सुर्खियां मिलीं पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए सियासी समीकरण: तीन दलों के बीच चुनावी गठबंधन की चर्चा तेज