Home City News ट्रिपल मर्डर से गढ़शंकर में सनसनी, मामला रंजिशबाजी का, इलाके में दहशत

ट्रिपल मर्डर से गढ़शंकर में सनसनी, मामला रंजिशबाजी का, इलाके में दहशत

गढ़शंकर । राजवीर दीक्षित

(Shocking Triple Murder in Garhshankar) पंजाब के गढ़शंकर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गढ़शंकर में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में 3 युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी, मुख्त्यार सिंह सुक्खा व शरण के तौर पर हुई है।

➡️ शौकीनों ने धांय-धांय कर फायर कर गूंजा दिया इलाका, पुलिस ने भी दर्ज कर लिया 3 के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला।

बताया जा रहा है कि गढ़शंकर स्थित नशा छुडाओ केंद्र के नजदीक युवकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि पहले ये हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्र चला रहे थे और बाद में दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

Translate »
error: Content is protected !!