शिमला। राजवीर दीक्षित
(Himachal Congress Shake-Up:Rajeev Shukla Out!)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कमान बदलते हुए रजनी पाटिल को नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किए।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
महत्वपूर्ण बिंदु:
रजनी पाटिल पहले भी 2018 में हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी हैं।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वह अब छत्तीसगढ़ की प्रभारी भी होंगी।
कांग्रेस ने कुल 14 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं।
रजनी पाटिल का राजनीतिक सफर:
महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद।
2013 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
1996 में बीड लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता, बाद में कांग्रेस में शामिल हुईं।