Home Punjab अमेरिका से डिपोर्ट, पंजाब में गिरफ्तार: एयरपोर्ट से सीधे हवालात!

अमेरिका से डिपोर्ट, पंजाब में गिरफ्तार: एयरपोर्ट से सीधे हवालात!

अमृतसर। राजवीर दीक्षित

(US to Punjab: Deport, Arrest, Jail !)
शनिवार रात अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 116 भारतीयों में से 2 युवक, जो पंजाब के पटियाला जिले में डबल मर्डर केस में वांटेड थे, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी, राजपुरा के कजिन ब्रदर संदीप और प्रदीप, 2023 के मर्डर केस में फरार थे और अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा था।
डिपोर्ट किए गए भारतीयों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां 5 घंटे की वेरिफिकेशन के बाद उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया गया। इस बार अमेरिका ने केवल पुरुषों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजा, जबकि महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

5 फरवरी को भी 104 अप्रवासी भारतीयों को जबरन लौटाया गया था, और तीसरा बैच आज रात 10 बजे आएगा, जिसमें 157 भारतीय शामिल होंगे। सबसे ज्यादा डिपोर्ट किए गए लोग पंजाब (65) और हरियाणा (33) से हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सवाल उठाया कि जब हरियाणा और गुजरात से भी बड़ी संख्या में लोग थे, तो विमान को अमृतसर क्यों उतारा गया। इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी जारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज