Home Punjab चाई-चाई शादी कराने गया था लड़का, ऊपर से आ गई माशूक, सहेलियों...

चाई-चाई शादी कराने गया था लड़का, ऊपर से आ गई माशूक, सहेलियों के साथ मिलकर जमकर निकाला जलूस।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Groom’s Secret Busted as Girlfriend Storms Wedding)पंजाब के बुढलाडा शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी रिज़ॉर्ट में शादी के दौरान फेरों के समय दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। उसने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर समारोह में हंगामा कर दिया और दूल्हे की पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के गांव तलवाड़ा का एक सरकारी मास्टर बारात लेकर बुढलाडा शहर के एक निजी रिज़ॉर्ट में पहुंचा था। जैसे ही गुरु मर्यादा के अनुसार फेरों की रस्म पूरी हुई, अचानक दूल्हे की प्रेमिका अपनी कुछ सहेलियों के साथ रिज़ॉर्ट के बाहर पहुंची और हंगामा करने लगी। उन्होंने दूल्हे की पिटाई भी कर दी।
स्थिति तनावपूर्ण होती देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सिटी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के परिवारों और प्रेमिका समेत उसकी सहेलियों को थाने में ले जाकर पूछताछ की।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बारात में आए कुछ लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि गांव तलवाड़ा का यह मास्टर कुछ समय पहले जालंधर के फिलौर इलाके में अपनी ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वह वहां एक निजी टीचर के साथ तीन साल से प्रेम संबंध में था।
शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने उस लड़की से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि वह अपनी मौसी के बेटे की शादी में जा रहा है।
इसके बाद लड़की को शक हुआ कि मास्टर उससे धोखा कर रहा है। शक के चलते वह सब कुछ पता करके व अपनी सहेलियों के साथ शादी वाले रिज़ॉर्ट में पहुंच गई और हंगामा कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरा युवक फरार! 'पंजाब को पहले स्थान पर रखना': पीएम मोदी ने एनडीए में शिअद की वापसी का स्वागत किया, बीजेपी-अकाली गठबंधन को 'प्राकृतिक साझेदारी' बताया पंचभीष्म एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल में पेयजल संकट की नौबत, नाले में कचरा मिलने से तीन योजनाएं बंद! शुरुआती विरोध के बाद बीजेपी को शिअद के साथ गठबंधन की ताकत का एहसास हुआ पीएम मोदी की पहल, सुखबीर बादल का रुख और जमीनी सर्वे: जानिए कैसे फिर करीब आए पुराने साथी बीजेपी और अकाली दल शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ी संगत पंजाब चुनाव 2027: प्रकाश पर्व पर भाजपा और अकाली दल में फिर हुआ चुनावी गठबंधन, अमित शाह ने की संयुक्त प्रेस वार्ता पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की PM मोदी से अपील: करतारपुर कॉरिडोर खोलें और अटारी-वाघा बॉर्डर पर व्यापार बहाल करें हिमाचल में गूगल मैप के गलत रास्ते ने बढ़ाई परेशानी, नदी किनारे फंसा ट्रक