दिल्ली को मिलेगी नए महिला CM की कमान,जाने किस से बनेगी सत्ता की पहचान।

दिल्ली | राजवीर दीक्षित

(Rekha Gupta Set to Be Delhi’s New CM) दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, RSS ने उनका नाम प्रस्तावित किया था, जिसे BJP ने मंजूरी दे दी है। आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

CM पद के लिए प्रमुख फैसले:
रेखा गुप्ता के नाम पर बनी सहमति, महिला CM बनने की संभावना
भाजपा दलित, पूर्वांचल और जाट समुदायों का संतुलन साध सकती है
दो डिप्टी CM बनाए जा सकते हैं

🟨🟨🟨 पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस और आर.सी. को लेकर बड़ी अपडेट ! गाड़ी चलाओ या चालान कटवाओ?

विधानसभा में BJP विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे
रामलीला मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी:
दिल्ली BJP ने रामलीला मैदान में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कर ली है। इस कार्यक्रम में 30,000 से अधिक मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि दिल्ली अब ‘वर्ल्ड-क्लास कैपिटल’ बनने की ओर अग्रसर है।