Home Punjab निहंग मनिंदर सिंह मनी का इंसाफ़: अश्लील मैसेज भेजने वाले अफसर से...

निहंग मनिंदर सिंह मनी का इंसाफ़: अश्लील मैसेज भेजने वाले अफसर से माफ़ी मंगवाई

रूपनगर ।राजवीर दीक्षित
(Nihang Maninder Singh Ensures Justice, Officer Apologizes – Video Goes Viral)ज़िला रूपनगर के गांव घनौली की एक नौजवान लड़की, जो खरड़ की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थी, उसे उसी कंपनी के एक अधिकारी ने अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने की कोशिश की। जब यह मामला निहंग मनिंदर सिंह मनी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने सबूतों के साथ अपनी टीम और पीड़िता के परिवार को लेकर उस अफसर से सामना किया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

दफ्तर में बातचीत के दौरान अफसर ने अपनी गलती स्वीकार की और लिखित माफ़ी मांगी। लेकिन मनिंदर सिंह का गुस्सा तब फूटा, जब उन्होंने अफसर से सवाल किया कि “तुम्हारे बच्चों की उम्र की लड़की को गंदे शब्द कहने का अधिकार तुम्हें किसने दिया?” इस कड़ी नसीहत के बाद अफसर को लड़की की मां के पैर छूकर माफ़ी भी मांगनी पड़ी।

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे अब तक 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

मनिंदर सिंह ने इस मुद्दे पर कहा कि “हमारी बेटियां घर की मजबूरियों के कारण बाहर काम करने जाती हैं, लेकिन कुछ दरिंदे उनकी इज़्ज़त पर बुरी नज़र डालते हैं। ऐसे लोगों को इसी तरह जनता के सामने बेनकाब करना चाहिए, ताकि आगे कोई और बहन ऐसी बदसलूकी का शिकार न हो।”

यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ चुकी है, और निहंग मनिंदर सिंह मनी की इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
परिवार ने अमृतपाल की यात्रा, सुरक्षा एस्कॉर्ट बिल का भुगतान करने को कहा पंजाब सरकार ने कदम उठाया, कार्मिक विभाग को नोडल एजेंसी बनाया पंजाब के तरनतारन में दो 'तीरथ यात्रा' बसों की टक्कर में 5 की मौत, 15 से अधिक घायल पंजाब चावल घोटाला: 14 एफसीआई अधिकारियों, 16 निजी व्यक्तियों को 3 साल तक की जेल आज का पंचांग (2026-11-15): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-15): आज के पूज्य देव (भगवान सूर्य देव), पूजा विधान एवं महात्म्य पंजाब ने जेन जेड, पहली बार मतदाताओं को शामिल करने के लिए केबीसी-शैली करोड़पति प्रश्नोत्तरी शुरू की कटारिया ने स्कूल मॉडल की सराहना की, उच्च शिक्षा पर जोर दिया विचारों में मतभेद विभाजन का कारण नहीं बनना चाहिए: न्यायमूर्ति भारद्वाज ने छात्रों से कहा लुधियाना पुलिस ने आईसीई, 3 पिस्तौल के साथ 2 को पकड़ा; सीमा तस्करों से जुड़े संबंधों की जांच करें