Home Chandigarh स्मार्टफोन की सुरक्षा पर संकट: जब iPhone भी बना हैकरों का शिकार

स्मार्टफोन की सुरक्षा पर संकट: जब iPhone भी बना हैकरों का शिकार

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(iPhones and Androids Targeted in Global Phishing Attack)साइबर दुनिया में खतरे की घंटी एक बार फिर तेज़ हो गई है। इस बार हैकरों का जाल सिर्फ एंड्रॉयड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि iPhone यूज़र्स भी उनकी हिट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दुनियाभर के 88 देशों के स्मार्टफोन यूज़र्स एक नए फिशिंग हमले का शिकार बन रहे हैं, जो iMessage और RCS चैट के ज़रिए किया जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

‘Lucid’ नामक फिशिंग-एज-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म के जरिए भेजे जा रहे ये मैसेज एन्क्रिप्टेड होने के कारण पारंपरिक सुरक्षा उपायों को चकमा दे रहे हैं। इन मैसेज में मौजूद फिशिंग लिंक यूज़र्स को नकली वेबसाइटों तक पहुंचाते हैं, जहाँ उनकी संवेदनशील जानकारी जैसे क्रेडिट कार्ड डिटेल्स चोरी की जाती है।

Video देखें: ऊना-धर्मशाला हाईवे पर अथॉरिटी की बड़ी लापरवाही सामने आई।

टेलीग्राम के ज़रिए इस प्लेटफॉर्म का लाइसेंस खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे यह खतरा और भी व्यापक होता जा रहा है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस पूरे ऑपरेशन के पीछे एक चीनी समूह ‘XinXin’ का हाथ है, और इससे जुड़े अन्य प्लेटफॉर्म ‘Darcula’ और ‘Lighthouse’ भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Video देखें: Thar वाली थानेदारनी के सहयोगी का हाईवोल्टेज ड्रामा।

यह हमला न केवल स्मार्टफोन यूज़र्स की प्राइवेसी पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी साफ करता है कि अब कोई भी ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। ऐसे में यूज़र्स को और भी ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में खाद्य और फिल्म उत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना बठिंडा प्रशासन ने सेना क्षेत्र के पास अवैध निर्माण पर की बुलडोजर कार्रवाई पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने दोआबा क्षेत्र के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी 116 करोड़ रुपये का घोटाला: पूर्व सीएफओ नलिनी मलिक की जमानत याचिका खारिज करीब 29 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट का आदेश, चंडीगढ़ प्रशासन कॉलेज डायरेक्टर को लेक्चरर के रूप में करे पुनर्गठित आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-13): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-13): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-13): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु), पूजा विधान एवं महात्म्य पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की तैयारी अंतिम चरण में