Home Breaking News पंजाब बॉर्डर पर सीजफायर के बाद शांति, लेकिन सेना सतर्क; सीमावर्ती जिलों...

पंजाब बॉर्डर पर सीजफायर के बाद शांति, लेकिन सेना सतर्क; सीमावर्ती जिलों में कड़ी निगरानी

अमृतसर। राजवीर दीक्षित
(Ceasefire Holds at Punjab Border, Forces on High Alert)भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर की घोषणा के बाद पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात शांतिपूर्ण बने हुए हैं। शनिवार सुबह 10 बजे के बाद से कोई बड़ा धमाका नहीं हुआ है, लेकिन सेना अभी भी हाई अलर्ट पर है। सीजफायर से पहले पाकिस्तान ने पठानकोट और आदमपुर एयरबेस को हाईस्पीड मिसाइल से निशाना बनाकर नुकसान पहुँचाने की कोशिश की थी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जालंधर, तरनतारन, होशियारपुर, मानसा और फिरोजपुर में मिसाइल और ड्रोन के टुकड़े मिलने से खतरे की आशंका बनी हुई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय DGMO को कॉल कर जमीनी, हवाई और समुद्री हमलों पर रोक की सहमति जताई है।
हालात को देखते हुए बठिंडा में शाम 7 बजे के बाद बस सेवा रोक दी गई है और रात 8 बजे से ब्लैकआउट लागू किया गया है। पठानकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें बंद करा दी गई हैं, सिर्फ मेडिकल सुविधाएं चालू हैं।

Video देखें: पंजाब हिमाचल सीमा पर जनशताब्दी रेलगाड़ी के सामने आई ट्रेक्टर-ट्राली.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है और यह उसकी दोहरी नीति को उजागर करता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मिसाइल या ड्रोन के मलबे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Video देखें:”ब्लैकआउट” नंगल में प्रशासन के कामयाब हुए प्रयास,SDM व DSP ने लोगो का जताया आभार।

सीएम ने यह भी घोषणा की कि पाकिस्तान सीमा से सटी 532 किमी लंबी सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया जाएगा। इसके साथ ही, पंजाब पुलिस बॉर्डर पर स्पेशल चेकिंग अभियान चला रही है, जहाँ गाड़ियों के बोनट तक खोले जा रहे हैं।

Video देखें: BJP के इस दिग्गज नेता राजेश चौधरी के बेबाक बोल।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, इस साल अब तक 6 जवानों की मौत पूर्व DIG एचएस भुल्लर के कथित सहयोगी कृषानु शारदा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया पंजाब में टार्गेटेड अटैक: इस साल छठे पुलिसकर्मी की हत्या, संगरूर से लौट रहे हेड कांस्टेबल को बाइक सवारों ने गोली मारी चंडीगढ़ पुलिस में बंपर प्रमोशन: सिपाही से डीएसपी तक 1675 कर्मियों को मिली पदोन्नति, खत्म हुआ वरिष्ठता का बैकलॉग हिट-एंड-रन के अलग-अलग मामलों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहनों ने कुचला चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिसूचित किए नए अग्निशमन सुरक्षा नियम, 1991 के नियम हुए रद्द चंडीगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: राजन ने जीता स्वर्ण पदक, विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित आज का विस्तृत राशिफल (17 नवंबर 2026): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल आज का पंचांग 17 नवंबर 2026: जानिए तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (17 नवंबर 2026): भगवान शिव की पूजा विधान और महात्म्य