Home Chandigarh चंडीगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: राजन ने जीता स्वर्ण पदक, विभिन्न वर्गों के...

चंडीगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: राजन ने जीता स्वर्ण पदक, विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित

चंडीगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: राजन ने जीता स्वर्ण पदक, विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित

द टारगेट न्यूज़:

चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चंडीगढ़ स्टेट 37वीं सीनियर पुरुष, 29वीं जूनियर पुरुष, 21वीं सब जूनियर लड़के और पहली कैडेट लड़के वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कैडेट 40 किलोग्राम वर्ग में राजन ने कुल 64 किलोग्राम (स्नैच 29 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 35 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस वर्ग में लक्ष सिंह (45 किग्रा) दूसरे और अंश गोयल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 45 किलोग्राम वर्ग में गुरसांस सिंह ने कुल 70 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि गुरसेहजप्रीत सिंह दूसरे और मेजबान टीम के सुभाष तीसरे स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम वर्ग में विवेक ने कुल 90 किलोग्राम वजन के साथ बाजी मारी, विनय दूसरे और करणवीर सिंह गंधक तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम वर्ग में भाविकजोत सिंह भुट्टर ने पहला और सानु कुमार वर्मा ने रजत पदक जीता। 60 किलोग्राम वर्ग में हरमनप्रीत सिंह ने 78 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण अपने नाम किया, जबकि एलिस दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम वर्ग में महताब सिंह ने 102 किलोग्राम वजन के साथ पहला, साहिबजीत सिंह ने दूसरा और हिमांक खर्ब ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम वर्ग में माधव कौशल ने 129 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा +70 किलोग्राम वर्ग में प्रखर दुबे ने कुल 201 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। यूथ और जूनियर वर्ग के अन्य मुकाबलों में विशाल, हरवीर, आरुषि वर्मा, हरकिरत सिंह और इमानवीर सिंह शाही ने भी अपने-अपने वजन वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से तेज हुई राजनीतिक अटकलें पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, इस साल अब तक 6 जवानों की मौत पूर्व DIG एचएस भुल्लर के कथित सहयोगी कृषानु शारदा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया पंजाब में टार्गेटेड अटैक: इस साल छठे पुलिसकर्मी की हत्या, संगरूर से लौट रहे हेड कांस्टेबल को बाइक सवारों ने गोली मारी चंडीगढ़ पुलिस में बंपर प्रमोशन: सिपाही से डीएसपी तक 1675 कर्मियों को मिली पदोन्नति, खत्म हुआ वरिष्ठता का बैकलॉग हिट-एंड-रन के अलग-अलग मामलों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहनों ने कुचला चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिसूचित किए नए अग्निशमन सुरक्षा नियम, 1991 के नियम हुए रद्द चंडीगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: राजन ने जीता स्वर्ण पदक, विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित आज का विस्तृत राशिफल (17 नवंबर 2026): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल आज का पंचांग 17 नवंबर 2026: जानिए तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त