मोहाली। राजवीर दीक्षित
(Former AAG’s Wife Murdered in Mohali, Servant Detained)मोहाली में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। फेज-5 स्थित उनके आवास में अशोक गोयल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जहां उनकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना तब सामने आई जब सुबह घर में काम करने वाली महिला वहां पहुंची और अंदर का भयावह मंजर देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
पुलिस और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने पर घर के भीतर लूटपाट के स्पष्ट संकेत मिले। अलमारियां खुली थीं और कीमती गहने व नकदी गायब पाए गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घर में मौजूद घरेलू नौकर कुर्सी से बंधा हुआ मिला, जबकि बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। इसी तथ्य ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
जांच के दौरान यह सवाल उठने लगा कि यदि बदमाशों ने हत्या की, तो घर में मौजूद जवान नौकर को जिंदा क्यों छोड़ा गया। इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने नौकर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए नौकर का नाम नीरज बताया गया है, जिसकी उम्र करीब 25 साल है और वह पिछले लगभग 9 वर्षों से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा था।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नौकर से गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय कृष्ण कुमार गोयल अपनी बेटी से मिलने मस्कट गए हुए थे। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

















