Home Breaking News ‘खेर’ मामले में फॉरेस्ट अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस...

‘खेर’ मामले में फॉरेस्ट अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई।

बिलासपुर। राजवीर दीक्षित
(Forest Officer Caught Taking ₹50K Bribe in Bilaspur)हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी अधिकारी की पहचान समीर मुहम्मद के रूप में हुई है, जो फॉरेस्ट बीट ऑफिसर के पद पर तैनात था। अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने खैर के पेड़ों की मार्किंग के लिए एक ठेकेदार से तीन लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

ठेकेदार और अधिकारी के बीच बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटकर एक लाख रुपए तय हुई। ठेकेदार ने शुरुआती किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से अधिकारी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की जानकारी विजिलेंस विभाग को दी।
सूचना मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और डिजिटल ट्रांजैक्शन के पुख्ता सबूत जुटाने के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस टीम लगातार साक्ष्य जुटा रही है।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि समीर मुहम्मद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के तौर पर देखी जा रही है और इससे सरकारी विभागों में पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार पर नज़र रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी और जांच जारी है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

Video देखें: हिमाचल प्रदेश के IGMC में डॉक्टर ने मरीज की धुनाई कर डाली।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
PGT भर्ती: 2,607 पदों पर 4.17 लाख की दावेदारी! बिना हिजाब गाया, 74 कोड़े पड़े; गायिका पर 2 साल की पाबंदी! मुकेश अग्निहोत्री ने किला बाबा साहिब सिंह बेदी में टेका माथा पढ़ाई के लिए रूस गया, अब युद्ध के मोर्चे पर! बेटे की वापसी के लिए पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 'छोटा भाई' से बड़े भाई तक: अमित शाह का कहना है कि अकाली दल पंजाब गठबंधन का नेतृत्व करेगा, सीएम पद अपने पास रखें होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरा युवक फरार! 'पंजाब को पहले स्थान पर रखना': पीएम मोदी ने एनडीए में शिअद की वापसी का स्वागत किया, बीजेपी-अकाली गठबंधन को 'प्राकृतिक साझेदारी' बताया पंचभीष्म एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल में पेयजल संकट की नौबत, नाले में कचरा मिलने से तीन योजनाएं बंद! शुरुआती विरोध के बाद बीजेपी को शिअद के साथ गठबंधन की ताकत का एहसास हुआ