Home Latest फर्जी डिग्री गिरोह का भंडाफोड़, डिमांड के हिसाब से करते थे डिग्री...

फर्जी डिग्री गिरोह का भंडाफोड़, डिमांड के हिसाब से करते थे डिग्री तैयार, दो गिरफ्तार

जालंधर । राजवीर दीक्षित

(Jalandhar Police Unveils Major Fake Degree Scam) जालंधर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को उनकी मांग के अनुसार फर्जी डिग्रियां बनाकर देता था और मनचाही कीमत वसूल करता था। इस गिरोह के सदस्यों के देश के कई राज्यों में सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

डीसीपी आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जालंधर से इस गिरोह का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 196 फर्जी डिग्रियां, 53 स्टांप, 16 पासपोर्ट, छह लैपटॉप, तीन प्रिंटर, एक स्टांप बनाने की मशीन और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे कई अन्य जानकारियां मिलने की उम्मीद है। इस गिरोह का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत दस राज्यों में फैला होने की आशंका है।

➡️ देखें Video: विश्व ‘टूरिज्म डे’ पर सीनियर पत्रकार गुरप्रीत ग्रेवाल ने देखें किस तरह सिखाई जीवन जीने की कला। आप भी शामिल हो अपने अपने परिवार के साथ इस मुहिम में।

पुलिस ने ग्रीन पार्क स्थित कोठी नंबर 96ए पर छापा मारकर पुष्कर गोयल (फत्तू ढींगा, कपूरथला) और वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया।

यहां से इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट समेत कई कोर्स की फर्जी डिग्रियां बरामद की गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों ने किस-किस व्यक्ति को फर्जी डिग्री दी है और क्या इनका किसी शिक्षण संस्थान के साथ संबंध था।

जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई ने फर्जी डिग्री के कारोबार में एक बड़ा झटका दिया है, और उम्मीद है कि इससे जुड़े अन्य आरोपियों का भी जल्द ही पर्दाफाश होगा।

 

 

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर में मोहम्मद रफी के गांव में सपनों को संजोता स्कूल जगमन समरा का दावा है कि अमृतपाल समर्थकों को गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श दल्ला द्वारा आपूर्ति की गई पिस्तौल से हथियारों का प्रशिक्षण मिला किसानों का गुस्सा, बंदी सिंह का मुद्दा अकाली-भाजपा गठबंधन की परीक्षा लेने को तैयार पीजीआईएमईआर में दिहाड़ी मजदूर के अंगों ने तीन को दी नई जिंदगी; परिवार का कहना है कि यह उनकी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है पंजाब कांग्रेस ने चुनावी रणनीति पर दोबारा विचार किया, केंद्रीकृत अभियान की योजना बनाई शिअद गठबंधन पंथक पार्टी को मजबूत करेगा, कट्टरपंथियों पर अंकुश लगाएगा: भाजपा नेता सुनील जाखड़ चंडीगढ़ शिल्प मेला 27 नवंबर से शुरू होगा आज का पंचांग (2026-11-25): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-25): आज के पूज्य देव (भगवान श्री गणेश), पूजा विधान एवं महात्म्य आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-25): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल