Home Haryana विवाह सूत्र में बंधने जा रहे ओलिंपियन आकाशदीप और हॉकी खिलाड़ी मोनिका:...

विवाह सूत्र में बंधने जा रहे ओलिंपियन आकाशदीप और हॉकी खिलाड़ी मोनिका: जालंधर में हुई शगुन सेरेमनी, DSP हैं आकाशदीप

जालंधर । राजवीर दीक्षित

(Akashdeep Singh and Monica Malik’s Engagement Ceremony ) भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलिंपियन आकाशदीप सिंह भारतीय हॉकी महिला टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक के साथ विवाह सूत्र में बंधने जा रहे है।

आकाशदीप सिंह और मोनिका मलिक की शादी 15 नवंबर को होगी। आज दोनों की सगाई जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में हो गई है। दोनों प्लेयरों के परिवार शगुन सेरेमनी के लिए जालंधर पहुंचे।15 नवंबर को होने वाली शादी लांडरा सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पर होगी।

➡️ Video देखें: पुलिस के काबू आए कातिल, रिमांड पर लिए गए, इस Line को क्लिक कर देखें Video

मोनिका मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के गोहाना खंड के गांव गामड़ी की रहने वाली हैं। वहीं, आकाशदीप सिंह मूल रूप से तरनतारन, खडूर साहिब के गांव वीरोवाल के रहने वाले हैं।

➡️ ‘द टारगेट न्यूज’ के Video (वीडियो) चैनल से जुड़ने के लिए इस लाइन को Click करें। उसके बाद Like व Follow करें।

मिली जानकारी के अनुसार, आकाशदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर DSP तैनात हैं। इनकी नियुक्ति बीते साल पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा की गई थी। वहीं, मोनिका मलिक भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।

आकाशदीप सिंह हॉकी जगत का बड़ा नाम हैं। वह भारत के बड़े ओलिंपियन के तौर पर जाने जाते हैं।

 

Translate »
error: Content is protected !!