Home Latest AAP की पंजाब प्रधानगी पर हिन्दू चेहरे की नियुक्ति। CM भगवंत मान...

AAP की पंजाब प्रधानगी पर हिन्दू चेहरे की नियुक्ति। CM भगवंत मान ने छोड़ा अध्य्क्ष पद। वोट बैंक खिसकता देख लिया गया फैसला।

जालंधर । राजवीर दीक्षित

(A New Era for AAP Punjab: Aman Arora Takes the Helm as State President) संभावना के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा तथा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी विधायक शौरी कलसी को सौंपी गई है।

यह ऐलान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया ‘आज मैंने पार्टी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दो करीबी मंत्री अमन अरोड़ा एवं विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी के अध्यक्ष तथा शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और उसे नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।’

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हिंदू और सिख के कॉम्बिनेशन की प्रक्रिया को अपनाया है। इसमें सिख चेहरे के तौर पर भगवंत मान मुख्यमंत्री होंगे। वहीं हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा प्रधान बनाए गए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल