पंजाब की इन दो लोकसभा सीटों के लिए CM भगवंत मान ने किया ऐलान! इस दिन करेंगे केंडीडेट की घोषणा

पंजाब की इन दो लोकसभा सीटों के लिए CM भगवंत मान ने किया ऐलान! इस दिन करेंगे केंडीडेट की घोषणा

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

लोकसभा चुनावों के लिए जालंधर और लुधियाना सीटों के लिए केंडीडेट का ऐलान 16 अप्रैल को किया जाएगा।
ये ऐलान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके किया है।

बता दें कि लोकसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोर लगाया जा रहा है।

जालंधर लोकसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा सबसे पहले ही ऐलान करके सुशील रिंकू को केंडीडेट बताया था। लेकिन केंडीडेट का ऐलान होने के पश्चात सुशील रिंकू ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

➡️पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे का वॉयरल Video देखने के लिए इस लिंक (लाइन) को क्लिक करें।

आज देर शाम सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया है कि जालंधर और लुधियाना लोकसभा सीटों के लिए केंडीडेट का ऐलान 16 अप्रैल को किया जाएगा।

स्पष्ट है कि सीएम भगवंत मान द्वारा केंडीडेट का ऐलान बेहद ही गहराई से मंथन के बाद किया जाएगा। चर्चा है कि आम आदमी पार्टी बेहद ही सशक्त चेहरे चुनाव मैदान में उतारेगी।