Home Latest जगदीश भोला ड्रग केस में बड़ा फैसला: 17 दोषियों को सजा, करोड़ों...

जगदीश भोला ड्रग केस में बड़ा फैसला: 17 दोषियों को सजा, करोड़ों की संपत्ति जब्त

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(High-Stakes Bhola Drug Case Verdict: 17 Sentenced, Multi-Crore Assets Confiscated) पंजाब की राजनीति और खेल जगत में सनसनी फैलाने वाले हाई-प्रोफाइल जगदीश भोला ड्रग केस में ईडी की स्पेशल अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।

अदालत ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी और अर्जुन अवार्डी पहलवान जगदीश सिंह भोला समेत 17 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। यह मामला 2013 में सामने आया था, जब पंजाब पुलिस ने 6 हजार करोड़ की ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का पर्दाफाश किया था।

➡️ पेरिस ओलंपिक में पहला मैडल जितने वाली मनु भाकर से देखें प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने बात की, Video देखने के लिए इस Line को दबाए।

इस मामले में 23 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से 17 को दोषी करार दिया गया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं, जबकि चार की मौत हो चुकी है। आरोपियों पर ड्रग तस्करी से कमाई गई रकम से करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाने और टैक्स न भरने का आरोप है।

ईडी ने जांच के दौरान पाया कि इन लोगों ने मोहाली समेत कई स्थानों पर आलीशान कोठियां, इंडस्ट्रियल प्लॉट्स, और अन्य संपत्तियां बनाई हैं। इन संपत्तियों को अब अटैच कर लिया गया है। इस मामले में 2019 में सीबीआई की अदालत ने 25 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा सुनाई थी।

इस फैसले से पंजाब की राजनीति और खेल जगत में हलचल मच गई है। जनता और राजनीतिक दलों में इस फैसले को लेकर चर्चा गर्म है। यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है और भविष्य में होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
सीमाएं संस्कृति, स्नेह को विभाजित नहीं कर सकतीं: ननकाना साहिब में हमजा शरीफ ने भारत-पाकिस्तान शांति का आह्वान किया 23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-शिअद गठबंधन ने चंडीगढ़ में पुनर्मिलन का जश्न मनाया सीएम मान ने अकाली-भाजपा पुनर्मिलन को पंजाब नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों को बचाने के लिए 'ठग-जोड़' बताया पंजाब के राज्यपाल ने किसानों के खराब रिटर्न, जल संकट को भारत के विकास में प्रमुख बाधा बताया परिवहन विभाग के साथ बातचीत के बाद पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी के संविदा कर्मियों ने 3 दिन की हड़ताल टाली बैसाखी पर न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने क्वींस में सिख समुदाय के साथ गुरुपर्व मनाया हिमाचल BJP की नई कोर कमेटी, धूमल-शांता बाहर; 12 दिग्गज शामिल! PGT भर्ती: 2,607 पदों पर 4.17 लाख की दावेदारी! बिना हिजाब गाया, 74 कोड़े पड़े; गायिका पर 2 साल की पाबंदी! मुकेश अग्निहोत्री ने किला बाबा साहिब सिंह बेदी में टेका माथा