Home Chandigarh ‘ब्लू ड्रम मर्डर मिस्ट्री’ महिला के हाथ में लिखा मिला नेहा व...

‘ब्लू ड्रम मर्डर मिस्ट्री’ महिला के हाथ में लिखा मिला नेहा व दिल का टैटू,पहचान नही हो पा रही।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Patiala Blue Drum Mystery”) पंजाब के पटियाला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। शहर की रेलवे कॉलोनी के पास एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में 15 से 20 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शव को ड्रम में बंद कर ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगा दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

मंगलवार सुबह करीब सवा 5 बजे कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति ने ड्रम को चेक किया तो अंदर युवती की डेड बॉडी देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। युवती के एक हाथ पर अंग्रेजी में “नेहा” लिखा हुआ मिला, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का टैटू बना था, जिसमें “N” और “A” अक्षर लिखे दिखाई दिए। युवती के चेहरे और हाथ पर चोट और खरोंच के निशान भी मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और हत्या से जुड़ा लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह की गई और बाद में सबूत मिटाने के इरादे से शव को ड्रम में डालकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि जिस जगह ड्रम मिला, वहां बीच के हिस्से में कैमरा नहीं लगा था।

फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है ताकि पहचान हो सके। पुलिस ने पूरे पंजाब में सूचना जारी कर दी है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर “ब्लू ड्रम मिस्ट्री” के नाम से तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच डर और कई सवाल खड़े कर रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!