पंजाब में विधानसभा चुनावों की दस्तक, जानें किन सीटों पर होंगे उपचुनाव,और क्यों। पढ़ें पूरी जानकारी

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

पंजाब में पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होंगे। पंजाब में एक कैबिनेट मंत्री और तीन विधायक सांसद बन गए हैं एक आम आदमी पार्टी विधायक भाजपा (BJP) में शामिल हो गया था, ऐसे में पांच सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होना तय माना जाता है।

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत ईयर 2022 में बरनाला से विधायक बने थे। संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अब बरनाला विधानसभा सीट खाली हो गई है। जिससे यहां अब उपचुनाव होगा।

राजकुमार चब्बेवाल 2022 में चब्बेवाल विधानसभा हल्के में कांग्रेस के विधायक बने थे। लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में आ गए। राजकुमार की जीत से चब्बेवाल सीट खाली हो गई है। यहां भी उपचुनाव करवाया जाएगा।

Video: श्री आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग की जीत के उपरांत जाने मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने क्या कहा।

जालंधर वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल 2022 में चुनाव जीत कर विधायक बने। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अब उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। जिससे जालंधर वेस्ट सीट खाली हो गई है जिससे यहां अब उपचुनाव होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर रंधावा 2022 से डेरा बाबा नानक से मौजूदा विधायक हैं। वह गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। ऐसे में डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट खाली हो गई है। यहां अब विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गिद्दूबाहा विधानसभा सीट से विधायक हैं। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीते हैं। जिससे अब गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट खाली हो गई है। यहां भी उपचुनाव होगा।