Home Himachal Pradesh हाईकोर्ट का हिमाचल के CPS केस में एक और फैसला, जाने सारी...

हाईकोर्ट का हिमाचल के CPS केस में एक और फैसला, जाने सारी जानकारी।

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Judicial Blow to Himachal Government) 6 मुख्य संसदीय सचिव (CPS) मामले में तीसरी याचिका पर भी हिमाचल हाईकोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। पीपल फॉर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस संस्था की याचिका पर जजमेंट सुनाते हुए कोर्ट ने CPS की नियुक्ति के लिए बनाए गए एक्ट को असंवैधानिक बताया और CPS को पदों से हटाने के आदेश दिए।

एडवोकेट रजनीश मनिकटाला ने बताया कि पीपल फॉर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस संस्था ने साल 2016 में पूर्व वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में CPS को चुनौती दी थी। इस पर आज अदालत ने फैसला सुनाया है।

➡️ Video देखें: डॉ के आर आर्य को मिली बड़ी जिम्मेवारी। इस Line को क्लिक कर देखें Video

बता दें कि कल्पना नाम की एक महिला के अलावा BJP के 11 विधायकों और पीपल फॉर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस संस्था ने CPS की नियुक्ति को असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

कल्पना और बीजेपी के 11 विधायकों की याचिका पर कोर्ट बीते 13 नवंबर को आदेश सुना चुका है, जबकि पीपल फॉर रिस्पांन्सिबल गवर्नेंस संस्था की याचिका पर आज फैसला सुनाया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
मोगा रैली से पहले लुधियाना में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा के परिवार से मिले भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यभार संभाला, 30 वर्षों के अनुभव से विश्वविद्यालय को मिलेगी नई दिशा पंजाब के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा: मान सरकार ने 431 रुपये प्रति क्विंटल तय किया भाव, देश में सबसे अधिक अमृतसर सीमा पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 किलो से अधिक हेरोइन और हथियार बरामद चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन ने बिजली दक्षता बढ़ाने के लिए अमेरिकी संस्था RAP के साथ किया समझौता चंडीगढ़ ट्राईसिटी में गुरुवार से फिर घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की येलो चेतावनी घर में चोरी का ड्रामा, बहू ही निकली आरोपी! पंजाब के नंगल में एनएफएल के नए 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया प्लांट को केंद्र की मंजूरी, 3,000 नए रोजगार के अवसर पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: सतिंदर सिंह बने लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर, स्वपन शर्मा को मिली रोपड़ रेंज की कमान बुड़ैल जेल से गैंग चलाने का आरोप, फिरौती केस में 6-7 नए नाम!